नई दिल्ली, जनवरी 23 -- योगी सरकार में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान योगी सरकार के मंत्री एके शर्मा भड़क गए वजह थी बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का मामला। मंत्री एके शर्मा ने विद्युत विभाग में रिश्वतखोरी की शिकायत पर कड़ा रुख अपनाया। मंत्री के निर्देश पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लाइनमैन की सेवा समाप्त कर दी, जबकि एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही दो वरिष्ठ अधिकारियों से स्पष्टीकरण नोटिस देकर भी तलब किया गया है। जनसुनवाई के दौरान अमरोहा जिले के नौगांव सादात निवासी मोहम्मद यूसा पुत्र कासिम ने विद्युत संयोजन देने के नाम पर रिश्वत मांगे जाने तथा कार्य में जानबूझकर देरी किए जाने की शिकायत मंत्री के समक्ष रखी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.