विधि संवाददाता, जुलाई 22 -- Punishment for corruption: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक लेखपाल पर घूसखोरी का इल्जाम साबित होने पर कोर्ट ने उसे 5 साल की सजा सुनाई है। किसान से चार हजार की रिश्वत लेते पकड़े गये लेखपाल के केस में निर्णय देते विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण प्रथम के विशेष जज कमलेश्वर पांडेय ने तल्ख टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा कि 'भ्रष्टाचार सिर्फ एक अपराध नहीं बल्कि यह उन हजारों सपनों और अधिकारों की हत्या है, जो एक आम नागरिक के होते हैं। जब एक हाथ रिश्वत लेता है और दूसरा देता है तो हार हमेशा देश के ईमानदार नागरिकों की होती है।' स्पेशल कोर्ट ने आरोपी लेखपाल रामचंद्र को सश्रम पांच वर्ष की कैद और दस हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक संतोष सिंह ने बताया कि क्योलड़िया क्षेत्र के गांव नकटपुर के किसान रामपाल सिंह ने ...