नई दिल्ली, मार्च 20 -- बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में बड़ी कार्रवाई की है। ज़िले के नगरनौसा प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी(BPRO)अनुष्का कुमारी को 12 हज़ार रुपए घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है जिससे प्रशासनिक महकमों में हड़कंप मच गया है। एक योजना की फाइल बढ़ाने के लिए अनुष्का ने घूस की मांग की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र के खपुरा गांव निवासी अजय कुमार से रिश्वत की मांग की गयी थी। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया कि गांव में छठ घाट की सीढ़ी निर्माण से संबंधित योजना शुरू करने और फ़ाइल आगे बढ़ाने के नाम पर BPRO अनुष्का कुमारी ने रिश्वत मांगी थी। बार बार आग्रह करने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं थी। मजबूर होकर इसकी श...