श्रावस्ती, मई 14 -- श्रावस्ती,संवाददाता। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए एसपी का सख्त रुख है। शिकायत मिलने पर गोपनीय तरीके से जांच कराई जाती है और सही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसपी ने एक उपनिरीक्षक को घूस मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया है। ्र भिनगा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने निलंबित कर दिया। उन पर आरोप था कि वह एक मुकदमे में गवाहों के बयान लिखने के नाम पर रुपए मांग रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने गोपनीय तरीके से जांच कराई और आरोप प्रथम दृष्टया सही मिलने पर कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- विवेचना के लिए मांगे पैसे, एसपी ने किया निलंबित एसपी ने संबंधित उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने इसे पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छ...