पटना, फरवरी 7 -- निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम बेहतर कार्य कर रही है। राज्य में जल्द तीन नए निगरानी थाने खुलेंगे। चालू मामलों में स्पीडी ट्रायल पर जोर दिया जाएगा। भ्रष्टाचार पर नीतीश सरकार की जीरो टॉलेरेंस नीति के तहत यह निर्णय लिया गया है। जानकारी के मुताबिकअररिया, पूर्णिया और कटिहार जिला में निगरानी थाना खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। केस की संख्या को देखते हुए राज्य में कोर्ट की संख्या बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। श्री चौधरी शुक्रवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के सभागार में आयोजित तृतीय सर्तकता सम्मान समारोह सह कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- पटना में निगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.