मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर में घूस लेते पांच साल पहले धराये दारोगा सदरे आलम को विभागीय कार्यवाही के आधार पर तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने गुरुवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। मुजफ्फरपुर से स्थानांतरित होने के बाद वह अभी वैशाली जिला पुलिस बल में तैनात था। हाजीपुर औद्योगिक थाने में उसकी पोस्टिंग थी। उसकी बर्खास्तगी का पत्र वैशाली एसपी को भेज दिया गया है।निगरानी विभाग की विशेष टीम ने 30 सितंबर 2021 को जीरोमाइल चौक के पास स्थित एक चाय दुकान पर सिपाहपुर की महिला तबस्सुम आरा से 11 हजार रुपये घूस लेते दारोगा को रंगेहाथ पकड़ा था। तबस्सुम का पुत्र एक केस में फंसा था। उसे राहत पहुंचाने व फिर से गिरफ्तार नहीं करने के एवज सदरे आलम ने दबाव बनाकर महिला से रुपये मांगे थे। महिला ने निगरानी विभाग में इसकी शिकायत...