गोंडा, मार्च 24 -- गोण्डा, संवाददाता। अपर सत्र न्यायाधीश नित्या पांडेय ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी निर्माण विद्याभूषण मिश्र को जमानत दे दी। उन्हें पुलिस ने टेंडर देने में घूसखोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। बीते बुधवार को पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। डीसीजी बसंत शुक्ला ने बताया कि कोर्ट ने डीसी निर्माण को जमानत दे दी है। कुछ दिन पहले एंटी करप्शन कोर्ट गोरखपुर के आदेश पर नगर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। डेस्क-बेंच आपूर्ति मामले में बीएसए अतुल कुमार तिवारी, डीसी निर्माण विद्याभूषण मिश्रा व डीसी (जीईएम) प्रेम शंकर मिश्रा पर नीमन सीटिंग सॉल्यूशन फर्म से टेंडर में 15 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर के दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि ...