मधुबनी, दिसम्बर 31 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। अरेर थाना के पौना गांव में दरवाजे पर रखी एस्बेस्टस की घर में लगी आग से घर में रखा मारूती इको वैन जल कर क्षतिग्रस्त हो गया। घर में बंधे एक मवेशी भी झुलस कर घायल हो गया। इस संबन्ध में गाड़ी मालिक राजीव कुमार झा ने अरेर थाना को आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि संभवत: घूर की उठी चिंगारी से एस्बेस्टर घर में आग लगी है। जिसके कारण उसी घर में रहे वाहन भी जल कर क्षतिग्रस्त हो गया है। बिजली की शर्ट सर्किट से आग लगने की बात भी सामने आ रही है। इधर, पीड़ित परिजनों ने बताया कि गाड़ी स्कूल में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए उपयोग में था। इसकी आमदनी से परिवार के भरण पोषण में सहायक था। गाड़ी के जलने से परेशानी सामने आ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.