बरेली, अप्रैल 16 -- शाही, संवाददाता। गांव औरंगाबाद में बुधवार दोपहर दो बजे नशीर अहमद की पशुशाला में आग लग गई। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से पशुशाला में बंधी बकरियों को बाहर निकाला। देखते ही देखते आग ने समूची पशुशाला को चपेट में ले लिया। पशुशाला की दीवारें फटकर जमीन पर गिर गईं। नशीर ने बताया कि आग में गेहूं, चारपाई, कपड़े आदि हजारों का सामान जल गया। पड़ोसी सलीम की पशुशाला को भी आग ने आगोश में ले लिया। फायर बिग्रेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि घूरे की आग की चिंगारी से पशुशाला में आग लगी है। यह भी पढ़ें- घर में अचानक लगी आग से नकदी समेत घरेलू सामान नष्ट, मची अफरातफरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...