बांदा, मई 28 -- बांदा। बिसंडा के नजदीक घूरी गांव में भी हादसे में मरे सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर के घर चीख-पुकार मची रही। मृतक के बेटे दिनेशचंद्र ने पिता का अंतिम संस्कार किया। बताया कि पिता रामेश्वर इसी माह ही सेवानिवृत्त हुए थे। बीआरसी में कुछ कागजी लिखापढ़ी का काम था, उसी सिलसिले में वह गए थे। वह दो दिन से बीआरसी जाने की तैयारी कर रहे थे, पर बुधवार को शाम उनका काल वहां इंतजार कर रहा था और वह डंपर की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण हादसा; साइकिल सवार को रौंदने के बाद भाग रहा डंपर ई रिक्शा पर पलटा, छह की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...