गंगापार, अप्रैल 1 -- शिक्षण सत्र के प्रथम दिन घूरपुर कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक सरोज कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को शिक्षकों के साथ छात्रों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। स्कूल से शुरू हुई रैली गांव की गलियों तक गई। इस बीच छात्रों द्वारा शिक्षा को प्रेरित करने वाले विभिन्न नारे लगाए गए। शिक्षकों द्वारा छात्रों के परिजनों से मिलकर अपने पाल्यों को नियमित विद्यालय भेजने की बात कही गई। नए सत्र में अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन के लिए घर घर जाकर शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शांति आर्या, अनीश आब्दी, सबिहा सिद्दीकी, विनीत कुमार, लकी गुप्ता, रंजीता कुमारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.