घूरपुर की महिलाओं ने पुलिस मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। घूरपुर क्षेत्र बिरवल, कंजासा व जगदीशपुर गांव की दर्जनों महिलाओं ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पहुंची महिलाओं ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर तथाकथित लोगों पर बैंक खाता खुलवाने और साइबर ठगी का रुपये का लेनदेन का आरोप लगाया। पुलिस आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के पदाधिकारियों संग पहुंची महिलाओं ने बताया कि संगठित गिरोह के सदस्य गांवों की करीब 50 महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर पासबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रखे हुए हैं। आरोप है कि कई महिलाओं के आधारकार्ड पर सिमकार्ड भी निकाले गए हैं। आरोप है कि महिलाओं के खाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.