कौशाम्बी, मई 28 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव में घूरने का आरोप लगाकर दंपती समेत तीन लोगों की पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।हिसामपुर निवासी सबा बानो ने बताया कि 26 मई की शाम करीब चार बजे उसके पति तलबीन अहमद घर के समीप बैठे थे। तभी घूरने का आरोप लगाकर पड़ोसी सगे भाई सैफ, शाहिद व सलमान ने अपने परिवार के मोबीन संग अभद्रता करने लगे। विरोध पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पर उसे तथा उसकी जेठानी आफरीन को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। यह भी पढ़ें- कुनबे की पिटाई के मामले में केस दर्ज, जांच शुरू इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ...