अररिया, अगस्त 1 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना बॉर्डर के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर 107 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर महेश पट्टी निवासी मिथुन कुमार पिता दिगंबर यादव बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पर शराब लेकर तस्कर नेपाल से भारतीय क्षेत्र प्रवेश कर रहा था। जिसे पुलिस ने बॉर्डर के समीप बाइक रोककर तलाशी लिया। शराब बरामद होने पर बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: 172 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...