घूरना पुलिस ने नौ किलो गांजा के साथ एक को दबोचा
अररिया, जून 20 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के घूरना थाना पुलिस एवं एसएसबी जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बबुआन वार्ड संख्या 12 स्थित एक घरों में छापामारी कारणों किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी बबुआन पंचायत के वार्ड 12 निवासी मो मैनुल हक पिता मो यासीन बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी नेपाल से गांजा अपने घर में लाकर तस्करी के लिए कहीं भेजने की फिराक में थे इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम व एसएसबी जवानों ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि नौ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया। यह भी पढ़ें- घूरना पुलिस ने नौ किलो गांजा के साथ एक को दबोचा यह भी पढ़ें- किश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.