सीतापुर, मार्च 7 -- सीतापुर, संवाददाता। मंगेतर को लेकर रामकोट क्षेत्र के इलसिया पार्क घूमने पहुंचे युवक को जंगल के पास से चार युवकों ने रोक कर बंधक बना लिया। आरोपियों ने युवक व उसकी मंगेतर की फोटो बना कर उसके जरिए करीब तीन घंटे तक ब्लैकमेल करने की कोशिश की। इस बीच आरोपियों ने दोनों को धमकियां भी दी। किसी तरह चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने युवक व उसकी मंगेतर से वसूली करने की कोशिश की थी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। खैराबाद थाना क्षेत्र का एक युवक अपनी मंगेतर को लेकर रामकोट इलाके के इलसिया पार्क गया था। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वह पार्क के पास ही जंगल में था। तभी बाइक सवार च...