नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- राजस्थान को'राजाओं की भूमि' कहा जाता है। ये जगह सांस्कृतिक विरासत और जीवंत परंपराओं के लिए दुनिया भर में फेमस है। वैसे तो थार मरुस्थल की सुनहरी रेत, अरावली की प्राचीन पहाड़ियां और जयपुर, उदयपुर और जोधपुर जैसे ऐतिहासिक शहर इसकी पहचान हैं, लेकिन इसके अलावा भी राजस्थान में घूमने की काफी जगह हैं। आज हम आपको राजस्थान के जवाई के बारे में बता रहे हैं। राजस्थान का जवाई पाली जिले में स्थित है। यह सुमेरपुर तहसील के अंतर्गत आता है। आइए, जानते हैं घूमने के लिए क्यों खास है राजस्थान का जवाई।घूमने के लिए क्यों खास है जवाई जहां पूरी दुनिया में तेंदुए अक्सर घने जंगलों में छिपे रहते हैं औरलोगों को भी उनकाडर होता है। तो वहीं जवाई में वे खुले ग्रेनाइट की पहाड़ियों पर रहते हैं। यहां तेंदुओं को देखना बहुत आसान है। सबसे हैरान करने वाली ...