नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- जयपुर के आमेर इलाके में विदेशी महिला टूरिस्ट के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। जापान से राजस्थान घूमने आई महिला रविवार सुबह करीब 8 बजे जयगढ़ किले के पास स्थित इलाके में घूमने पहुंची थी। वह महल परिसर से गणेश मंदिर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में सुनसान जगह देखकर पांच युवकों ने उसे घेर लिया।अश्लील हरकतें, छेड़छाड़ कर डराने की कोशिश आरोप है कि युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई, लेकिन आरोपियों ने मौके का फायदा उठाते हुए उसे डराने और परेशान करने की कोशिश की।हिम्मत दिखाकर शोर मचाया, बची जान डरी सहमी महिला ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग सतर्क हुए और पास ही तैनात सिक्योरिटी गार्ड मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.