नई दिल्ली, मार्च 2 -- दुबई में पश्चिम एशिया के बढ़ते तनाव के बीच पर्यटक और स्थानीय लोग सोमवार को सामान्य जीते जीते नजर आए। ईरान के हालिया हमलों और क्षेत्रीय संघर्ष के बावजूद दुबई मॉल जैसे प्रमुख शॉपिंग सेंटरों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। बुर्ज खलीफा के आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर लोग फोटो खींच रहे हैं, परिवार घूम रहे हैं और सुबह की सैर करने वाले नजर आ रहे हैं। कई भारतीय पर्यटकों ने बताया कि रात में अलर्ट और धमाकों की आवाजों से थोड़ा डर लगा था, लेकिन अब स्थिति सामान्य लग रही है। शहर में कोई अफरातफरी नहीं है और पर्यटक हर जगह घूम रहे हैं। यह भी पढ़ें- दो दिन में ही 6 जहाजों पर ईरान का हमला; खतरे में पूरी दुनिया की तेल आपूर्ति अधिकारियों ने भी लोगों से सामान्य गतिविधियां जारी रखने की अपील की है, जिससे पर्यटन स्थलों पर जीवन पटरी पर लौटत...