रांची, मई 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि घुसपैठियों को बाहर करने और सीमाओं को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी पूरी तरह केंद्र सरकार के अधीन आती है। यदि केंद्र सरकार इस मोर्चे पर सफल नहीं है, तो उसे नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए या फिर अपनी शक्ति झारखंड के मुख्यमंत्री को सौंप दे, उसके बाद देखिए कैसे घुसपैठियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की बयानबाजी केवल राजनीतिक ड्रामा है। अगर भाजपा और केंद्र सरकार सचमुच घुसपैठ को लेकर गंभीर है, तो सबसे पहले असम, बंगाल और सीमा से जुड़े राज्यों में अभियान चलाकर घुसपैठियों को चिन्हित करे और फिर देश के सामने प्रमाण पत्र जारी करे कि अवैध घुसपैठियों को हमेशा के लिए बाहर किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- क...