रांची, दिसम्बर 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि घुसपैठ के नाम पर भाजपा बुनियादी मुद्दों से मुंह चुरा रही है। जिस धरती से घुसपैठ की बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करते हैं, उसी संताल परगना की धरती ने भाजपा को विधानसभा चुनाव में पटकनी दी है। देश की सीमाओं से हो रही घुसपैठ पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गृह मंत्री पर आरोप नहीं लगाते, बल्कि गैर भाजपा शासित राज्यों को दोषी बताते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश की सीमाएं दूसरे देशों से लगती हैं, जहां से घुसपैठ होता है, लेकिन उन्हें यह नहीं दिखता। भारत के संविधान को बदलने की सोच रखने वाले आज बाबा साहब का सम्मान करने का ढोंग कर रहे हैं। देश के युवा हाथों में डिग्रियां लेकर सड़कों पर भटक रहे हैं। पीएम इंटर्नशिप योजना के तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.