नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- केंद्र सरकार अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेश और म्यांमार के नागरिकों के खिलाफ सख्ती पर जोर दे रही है। पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को इन घुसपैठियों की पहचान 90 दिन में करके इसका ब्योरा पोर्टल में दर्ज करने को कहा गया है। कई राज्यों में इस तरह का अभियान चल रहा है, जिसे तेज करने और नियमित रिपोर्ट केंद्र को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने फॉरेनर्स आईडेंटिफिकेशन पोर्टल (एफआईपी) भी लॉन्च किया है। इसमें अवैध प्रवासियों के बायोमेट्रिक और अन्य विवरण दर्ज किए जाएंगे। साथ ही घुसपैठ करते सीमा पर पकड़े गए बांग्लादेशी या म्यांमार के नागरिकों को बायोमेट्रिक डाटा लेने के बाद तुरंत वापस भेजने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वासन के बाद संबंधित विदेशी नागरिकों को दोबारा भारत में प्रवेश से ...