देवघर, जनवरी 17 -- मधुपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि, हमने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। घुसपैठियों के कारण यहां की लोकतांत्रिक व्यवस्था बदल रही है। लालगढ़ की घटना इसका ताजा उदाहरण है। आजाद भारत में हिंदुओं के साथ ऐसी घटनाएं होंगी, तो वह कहां जाएंगे? सरकार की सहमति से यह काम किया जा रहा है। क्षेत्र से दो मंत्रियों के रहते हुए भी ऐसी घटना होना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। भाजपा हमेशा से कहती आ रही है कि घुसपैठियों से लोकतंत्र पर असर पड़ रहा है, जिसका परिणाम मधुपुर के लालगढ़ में देखने को मिल रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हमने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। दलित परिवार स्वतंत्रता से सांस भी नहीं ले पा रहे : राज धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यह घटना अत्य...