हरदोई, अप्रैल 12 -- शाहाबाद, संवाददाता। शाहाबाद ब्लाक क्षेत्र का ग्राम घुरहा मार्ग बीते कई वर्षों से टूटा पड़ा है। इलाकाई लोगों ने कई बार उसे मरम्मत कराए जाने की मांग भी की लेकिन आज तक उसकी कही कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्र के मशहूरो मारूफ, ग्राम उधरनपुर और जटपुरा जब अब पालिका क्षेत्र से जुड़ चुका है। इससे कुछ आगे एगवा रेलवे स्टेशन से सटी हर्रई रेलवे क्रासिंग के पश्चिम घुरहा गांव से लेकर महमदपुर तक का मार्ग कई ग्रामों को जोड़ता है। संबंधित कृषकों को लखनऊ पलिया राजमार्ग से जोड़ने का काम भी करता है। इस टूटे पड़े मार्ग निर्माण को दुरुस्त किए जाने की किसी को कोई चिंता नहीं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि संबंधित मार्ग अब से कई वर्ष पूर्व दुरुस्त किया गया था। इसके बाद से आज तक इसकी कोई सुधि नहीं ली गई। बीते कई वर्षों की बरसातें झेलने के बाद इधर ...