अररिया, मई 3 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती घुरना थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के समीप पीलर संख्या 191/5 के पास एसएसबी जवानों ने रविवार को तस्करी के 410 बोतल नेपाली शराब एवं एक बाइक जब्त कर एसएसबी कैम्प लाया गया। जवानों ने इस कार्रवाई में दो तस्कर को भी गिरफ्तार कर पूछताछ किया। जानकारी अनुसार बाइक सवार दो तस्कर नेपाल से शराब लेकर बॉर्डर क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे जिसे गुप्त सूचना पर जवानों ने शराब व बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर में सुपौल जिला के करजाईन थाना अंतर्गत हरीरहा निवासी अरविन्द कुमार पासवान पिता प्रदीप कुमार पासवान एवं रादेव मुखिया पिता हरिनारायण मुखिया बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 410 बोतल नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त कार्रवाई के बाद एसएसबी जवानों ने शराब बाइक व दो...