मधुबनी, जनवरी 13 -- बेनीपट्टी। बेनीपट्टी के करहरा घाट के धौस नदी पर नव निर्मित पुल से बसैठ एसएच 75 को जोड़ने वाली सड़क निर्माण को लेकर रानीपुर एवं करहरा गांव के लोगों ने मंगलवार को निर्माण स्थल पर विरोध जताया। विभाग की अड़ियल रवैये के विरोध में जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि जिस डीपीआर पर सड़क निर्माण होना है वह किसी भी दृष्टीकोण से सही नहीं है। विभाग सीधी रास्ते को छोड़ कर घुमावदार रास्ते को बनाना चाहती है जो दुर्घटना को आमंत्रण के साथ सरकारी पैसों की बर्बाद करने की साजिश है। बरसात के दिनों में धौस नदी हर वर्ष कटाव करती है। ऐसे में नदी कछेड़ में सड़क का निर्माण करना कहीं से भी उचित नहीं है। विरोध जता रहे ग्रामीण अमोल झा, कर्मशील झा, प्रिया शरण झा, विनोद यादव, राम किशोर साह, चंद्र नारायण झा, नवीन झा, प्रकाश साह, महावीर पासवान, अजीत झा, रा...