मधुबनी, अप्रैल 29 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। स्नातक सेमेस्टर-3 की चल रही परीक्षा के तहत बुधवार को विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। कुछ विषयों के प्रश्नपत्र जहां छात्रों के लिए आसान रहे, वहीं जूलॉजी, बॉटनी और इकोनॉमिक्स के घुमावदार प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाए रखा। यह भी पढ़ें- जेपीयू में स्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 11 मई से , 19 बनाए गए केंद्रपरीक्षा का आयोजन जियोग्राफी, फिलॉसफी, हिंदी, सोशियोलॉजी, उर्दू एवं एंशिएंट हिस्ट्री के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल रहे, जिससे छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ उत्तर लिखते नजर आए। दूसरी ओर जूलॉजी, बॉटनी और इकोनॉमिक्स के प्रश्नों को लेकर कई परीक्षार्थी असमंजस में दिखे। झंझारपुर के ललित नारायण जनता महाविद्यालय, लूटन झा महाविद्यालय, आंधराठाड़ी के कुलदेवी कुशेश्वर झा महाविद्यालय जैसे परीक्षा केंद्...