बस्ती, जनवरी 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर थानाक्षेत्र के एक स्कूल से किशोरी को घुमाने के बहाने दो युवक अयोध्या लेकर चले गए। यह घटना गणतंत्र दिवस के दिन की है। किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गणतंत्र दिवस की रैली निकली थी। इसी दौरान अन्नू निषाद निवासी बिहारीगंज तथा इकबाल निवासी नेदुला थाना परसरामपुर घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर अयोध्या पार्क लेकर चले गए। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...