सीतापुर, जनवरी 29 -- सीतापुर, संवाददाता। घुमंतू समाज के लोगों को उनका आशियाना दिलाए जाने के लिये डीएम डॉ. राजा गणपति आर प्रयासरत हैं। इसके लेकर उन्होंने आयुक्त, ग्राम्य विकास उप्र को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जनपद के विकास खण्ड लहरपुर में विगत कई वर्षों से घूमंतू प्रजाति (समाज) के 133 परिवार अग्निशमन केन्द्र लहरपुर के नाम दर्ज भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके रह रहे थे। उस भूमि को खाली करके इस समाज को ग्राम रायपुरगंज पर स्थानान्तरित किया जा रहा है। डीएम का कहना है कि समाज के लोगों को आवासीय सुविधा दिया जाना आवश्यक है। डीएम ने इनको पुनर्वासित करने के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी के 133 मुख्यमंत्री आवास का लक्ष्य आवंटित करने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि सूची में अंकित परिवार ग्राम पंचायत रायपुरगंज विकास खण्ड लहरपुर की सामाजिक, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.