लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश घुमंतू विकास बोर्ड के गठन की संस्तुति दे दी। प्रदेश के विमुक्त घुमंतू व अर्द्ध-घुमंतू समुदायों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान और कल्याण के लिए बोर्ड का गठन करने पर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने आयोग ने उसका अभिमत मांगा था। आयोग की मंगलवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार हुआ और सर्वसम्मति से संस्तुति दे दी गई। आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल व सोहन लाल श्रीमाली समेत आयोग के सदस्य बैठक में उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयेाग से मिली शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- शैक्षणिक योजनाओं में लेटलतीफी नहीं चलेगी: सचिव यह भी पढ़ें- कार्यकाल बढ़ाने की मांग, प...