पटना, फरवरी 25 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि एक-एक घुसपैठिए की पहचान कर उसे देश से बाहर किया जायेगा। साथ ही, सीमा पर इतना सख्त पहरा होगा कि कोई घुसपैठिया भारत की जमीन पर पैर रखने का दुस्साहस नहीं करेगा। श्री मिश्र ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन्हीं मुद्दों को लेकर तीन दिवसीय यात्रा पर बिहार आ चुके हैं। देश की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग और सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...