मेरठ, मार्च 11 -- मानपुरी गांव में घुढ़चढ़ी के बीच कुछ लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे बेरहमी से पीटा, नुकीली वस्तु से कई वार किए, सिर में कड़ा मारकर लहुलुहान कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। घायल अवस्था में थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। सौरभ पुत्र धर्मपाल ने बताया कि वह शादी विवाह में फॉग वाले मटके जलाने का कार्य करता है। मंगलवार देर रात वह शादी में मटके जलाने जा रहा था। इसी बीच गांव में एक घुढ़चढ़ी हो रही थी। जैसे ही वह बाइक लेकर उधर से गुजरा, तो घुढ़चढ़ी में मौजूद तीन युवकों ने कांच की बोतल से उसकी बाइक पर वार किया। उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने न...