पटना, अप्रैल 8 -- बिहार की हॉट सीट मानी जाने वाली मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं। अपने बेबाक बोल और अंदाज के लिए चर्चित अनंत सिंह की पहचान एक बाहुबली के तौर पर भी है। अनंत सिंह ने हाल ही में कहा था कि अब वो विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनके बेटे चुनाव लड़ेंगे। इसी के साथ अनंत सिंह ने यह भी कहा था कि उनके तीन बेटे हैं और जो जनता की सेवा करेगा उसे ही जनता जिताएगी। इस बीच अनंत सिंह के छोटे बेटेघुड़सवारी करते नजर आए हैं। इसका एक वीडियो भी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में विधायक अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव बड़ी ही आराम से घुड़सवारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह वीडियो पटना का है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रह है कि बेटे को घुड़सवारी की ट्रेनिंग दे...