मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- बुढ़ाना। कस्बे में देर रात कहासुनी के बाद नामित सभासद के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। जिसके बाद नामित सभासद अपने परिजनों व समर्थकों सहित मौके पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस ने धरने पर बैठे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने दर्जनों युवकों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कस्बे के नामित सभासद कुणाल पंवार रात में एक परिचित को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। कस्बे के रिंग रोड पर बीआरसी के पास किसी युवक की घुड़चढ़ी हो रही थी। इस दौरान कुछ युवकों से सभासद का रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- पंच से वारकर युवक को किया घायल, केस दर्ज युवकों ने नामित सभासद कुणाल पंवार के साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही सभासद के परिजन ओर समर्थक मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए मौके पर ही धरना देकर बैठ गए।...