घाटशिला, दिसम्बर 31 -- गालूडीह, संवाददाता। घाटशिला विधानसभा का पहला गांव घुटिया पिछले कई वर्षों से सड़क जैसी मूलभूत समस्या से जूझ रहा है। लेकिन, इसके निदान को लेकर कोई आगे नहीं आ रहा है। इस गांव की सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि सड़क कम सड़क पर गड्ढे और नुकीले पत्थर कुछ ज्यादा ही नजर आ रहे हैं। सड़क पर नुकीले पत्थर निकल आने के कारण राहगीरों को चलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। यह सड़क खूंटाडीह और बांधडीह ग्रामीणों के निकलने की मुख्य सड़क है। सड़क की स्थिति ऐसी है कि सड़क कहीं ऊंची तो कहीं नीची है। कुछ जगह तो गड्ढे बन गये हैं। गांव के लोगों ने कहा कि यह सड़क ही एनएच जाने का मुख्य रास्ता है। 15-20 वर्ष पहले पूर्व विधायक प्रदीप कुमार बलमुचू की अनुशंसा के बाद गांव में सड़क बनी। लेकिन सड़क की गुणवत्ता सही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.