गिरडीह, जून 10 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड के मधगोपाली पंचायत अंतर्गत घुटवाली-नगलो वाया मुंगीटांड़ पथ का निर्माण कार्य विगत दो वर्षों से वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण अधूरा पड़ा है। सड़क का निर्माण पूरा नहीं होने से इस मार्ग से जुड़े करीब 10 हजार ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह सड़क ग्रामीणों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है, लेकिन वन क्षेत्र में निर्माण अटकने से इसकी कनेक्टिविटी अधूरी है। जानकारी मिली है कि ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल गिरिडीह द्वारा 5 करोड़ 32 लाख 44 हजार रुपये की लागत से लगभग 5 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण कराया जाना है। सड़क का शिलान्यास 3 मार्च 2024 को पूर्व मंत्री बेबी देवी और गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया था। इस मार्ग में घुटवाली के पास लगभग 1.5 किमी और खैरागढ़ा के...