सिमडेगा, मई 31 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के घुटबहार गांव में रविवार को मरिया प्रोसेशन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंनगाड़ी व विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा उपस्थित थे। मौके पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नमन विक्सल कोंनगाड़ी ने कहा कि मई माह मां मरियम को समर्पित होता है और इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर उनकी स्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विलुप्त होती सभ्यता, संस्कृति, गीत, संगीत और पारंपरिक नृत्यों को संरक्षित और संवर्धित करना है। उन्होंने कहा कि मां मरियम हमें करुणा, दया, प्रेम, स्नेह और मातृत्व का संदेश द...