घुटनों के सहारे फंदे से लटका मिला युवक का शव
सीतामढ़ी, मई 14 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत खास टभका दक्षिण पंचायत के चकफतेहगंज वार्ड 14 (चकबेदौलिया) में बुधवार की रात्रि एक युवक का शव उसके अपने घर में ही एसबेस्टस के पाइप से कपड़े के फंदे सहारे घुटने के बल झूलता मिला। जिस स्थिति में शव मिला उससे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की आशंका कुछ लोग मान रहे हैं। मृतक चकफतेहगंज के ही स्व. शंभु मालाकार का पुत्र अंशु मालाकार (21) बताया गया है।
मृतक की पारिवारिक पृष्ठभूमि घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने घर में अकेले रहता था। चर्चा है कि करीब 15 वर्ष पूर्व उसकी मां माइके गई और वहीं कही अलग दूसरी शादी कर ली। उस वक्त वह करीब 5 वर्ष का था। तब से वह अपने पिता के साथ गांव में रहता था। इधर पिता के मौत के बाद वह अकेला हो गया। यद्यपि कभी-कभार उसकी मां और एक छोटी बहन उसे देखने आया करती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.