भागलपुर, जून 22 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। घुटने का दर्द, पैर टेढ़ा हो जाना, घुटने में सूजन सहित तमाम समस्याएं अब आम हो रही हैं। ऑर्थोपेडिक डॉक्टरों के क्लीनिक में खासकर 55 साल से अधिक उम्र के मरीजों की संख्या ज्यादा हो रही है। मिडकॉन-2026 में आए वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन ने इस मसले पर चर्चा भी की। वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. जॉन मुखोपाध्याय कहते हैं कि घुटने की समस्याएं बढ़ीं। कई डॉक्टर और मरीज सर्जरी टालने के लिए स्टेरॉयड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसमें सावधानी जरूरी है, क्योंकि स्टेरॉयड इंजेक्शन से संक्रमण सहित अन्य हेल्थ रिस्क हो सकते हैं। वह बताते हैं कि घुटने के दर्द के कई कारण हो सकते हैं। जैसे- विटामिन डी की कमी, कार्टिलेज या लिगामेंट से जुड़ीं समस्याएं, ज्वाइंट का रफ हो जाना, मांसपेशियों का कमजोर होना, वजन अधिक होना आदि। हमेशा...