महाराजगंज, फरवरी 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली में रेलवे ढाला व मुख्य सड़क के दोनों पटरियों पर अतिक्रमण से हर दिन जाम की समस्या आम हो गई है। इससे लोगों की खूब सांसत हो रही है। लोगों ने अतिक्रमण हटवाकर जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। कस्बे में स्थित रेलवे ढाला जब बन्द हो जाता है तो देर तक जाम में लम्बी लाइन की कतार में वाहनों को लेकर खड़ा रहना पड़ता है। इसके बाद सड़क के दोनों पटरियों पर अतिक्रमण होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कस्बे के हनुमानगढ़ी से लेकर रेलवे ढाला, रेलवे ढाला से डीएवी तिराहा, तिराहे से सुबाष चौक ढोढ़िला चौराहा, नौरंगिया तिराहे से नहर तक व मुख्य सड़क से चैनपुर तक अतिक्रमण की चपेट में है। मरीजों को लेकर एंबुलेंस को आने-जाने में दिक्कतें उठानी पड़ती है। शैलेश गुप्त, डॉ. केके अग्रहरि, अजय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.