महाराजगंज, नवम्बर 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को घुघली क्षेत्र के जोगिया गांव में 40 मिनट रहेंगे। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। एनएसजी कमांडो समेत करीब बीस सुरक्षा कर्मियों की टीम जोगिया पहुंच गई है। जिला प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम का पूरा प्रोटोकॉल जारी हो चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्टर से गुरु गोरक्षनाथ पीजी कॉलेज जोगिया स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वह कॉलेज परिसर में स्थापित प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह के आवास पहुंचकर पारिवारिक मांगलिक समारोह में शामिल होंगे। करीब 40 मिनट के प्रवास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न 3.40 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वह गीडा के 36वें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.