गया, जून 11 -- गया-बोधगया रिवर साइड रोड पर गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार से चल रहे बालू लदे वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला। घुघरीटांड़ के पास बालू लदे ट्रैक्टर ने एक स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में स्कूटी सवार केंदुआ गांव के सुनील कुमार जख्मी हो गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और उनकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बालू लदा ट्रैक्टर तेज गति से गया जी की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और स्कूटी सवार सुनील कुमार जख्मी हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायल को तत्काल इलाज के लिए भेजा। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर विष्णुपद थाने की पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया。

रिवर साइड रोड पर भारी वाहन...