पीलीभीत, जून 1 -- पीलीभीत। गोस्वामी मॉम्स प्राइड स्कूल में दस दिवसीय कथक कार्यशाला का समापन हो गया। विद्यार्थियों ने कथक नृत्य की विभिन्न मुद्राएँ हस्तक, तत्कार, तिहाई, ताल एवं लय का अभ्यास किया। बच्चे भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा से परिचित हुए। कथक कार्यशाला के समापन समारोह में विद्यार्थियों ने अपने सीखे हुए नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया। उनकी आकर्षक प्रस्तुतियों, सुंदर भाव-भंगिमाओं एवं आत्मविश्वास ने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे दस दिनों तक विद्यार्थियों ने अत्यंत लगन, अनुशासन एवं उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रसिद्ध कथक गुरु मितुल शर्मा ने नृत्य की बारीकियों को समझाया। प्रधानाचार्या जया घोष, विद्यालय की अध्यक्ष डॉ. सोनिया गोस्वामी, शिक्षिका काजल, स्वाति, स्तुति, रजत, अनुप, राधिका, मीनू, कृपांशी, सु...