अररिया, फरवरी 28 -- अररिया, निज प्रतिनिधि होली को लेकर बाजारों में चहल पहल बढ़ने लगी है। खाने पीने से लेकर रंग गुलाल तक की दुकानों में रौनक बढ़ने लगी है। अलग-अलग वस्तुओं के दुकानदार होली को लेकर पूरी तरह एक्टिव हो चुके हैं। कपड़े की दुकानों में जहां होली को लेकर हर रेंज के कपड़े उपलब्ध होने लगे हैं वहीं मिठाई आदि की दुकानों में भी तरह-तरह के भेरायटी की मिठाईयां पहुंचने लगी है। हर स्तर पर होली को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। रंग पिचकारी से लेकर खाने पीने तक के चीजों की डिमांड बढ़ गयी है। इसी के साथ मिलावट खोर भी सक्रिय हो गये हैं। जिले के विभिन्न बाजारों की दुकानों में मिलावटी सामान पहुंचने लगे हैं, जो स्वास्थ्य के लिये हानिकारक साबित हो सकते हैं। ऐसे तो होली पर खाने पीने की चीजों से लेकर हर प्रकार के सामानों में मिलावट की जाती है मगर खासकर मिल...