नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- आमतौर पर घर पर मक्खन से घी बनाया जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका उल्टा तरीका काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस हैक के अनुसार, तैयार घी में कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर उसे अच्छी तरह फेंटा जाता है। इससे कुछ ही मिनट में घी से मक्खन तैयार हो जाता है। यह तरीका मुझे भी काफी दिलचस्प लगा, इसलिए मैंने इसे खुद अपनी रसोई में ट्राई करने का फैसला किया। मैंने घी में बर्फ डालकर करीब दो मिनट तक इसे फेंटा। हैरानी की बात यह रही कि कुछ ही देर में घी का रूप बदलने लगा और मक्खन जैसा दिखने लगा। लेकिन असली सवाल था कि क्या इसका स्वाद और बनावट घर के बने मक्खन जैसी होगी? मेरा अनुभव कुछ अलग रहा। (Video Credit/Instagram: cooking_with_shakuntla)मैंने घी से मक्खन बनाने का यह हैक ट्राई कियासबसे पहले मैंने एक कटोरी में घी लिया और उसमें बर्फ के कुछ ...