नई दिल्ली, जनवरी 30 -- भारतीय रसोई में घी को 'सुपरफूड' माना जाता है। आयुर्वेद में घी पाचन, इम्युनिटी, हार्मोन बैलेंस और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी बताया गया है। लेकिन सवाल यह है- जो घी आप रोज खा रहे हैं, क्या वह वाकई शुद्ध है? आजकल बाजार में मिलावटी घी की समस्या तेजी से बढ़ रही है जिसमें वनस्पति घी, रिफाइंड ऑयल या केमिकल फ्लेवर मिलाए जाते हैं। ऐसे घी से फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉ. रमिता कौर के अनुसार, सिर्फ ब्रांड नाम या पैकेजिंग देखकर भरोसा करना सही नहीं है। अच्छी बात यह है कि घी की शुद्धता जांचने के लिए किसी लैब की जरूरत नहीं- आप यह काम घर पर ही दो आसान टेस्ट से कर सकते हैं। टेस्ट 1: पानी वाला टेस्ट (Water Test) - यह टेस्ट घी की शुद्धता जांचने का सबसे सरल तरीका है।कैसे करें: एक गिलास में सामान...