बहराइच, फरवरी 26 -- बहराइच, संवाददाता। मिलावट के खिलाफ खाद्य विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को रिसिया में स्थापित घी निर्माण ईकाइयों में मिलावटी घी की सूचना पर टीम ने छापेमारी की। जांच में गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर घी व क्रीम के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त डॉ.अमर सिंह ने बताया कि होली व ईद पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। घी के लिए गए सैंपलों की जांच में अनसेफ पाए जाने पर निर्माण इकाइयों पर अतिरिक्त नजर रखी जा रही है। बताया कि रिसिया कस्बे के फरमान व पहलवान घी निर्माता फैक्ट्री पर टीम ने छापेमारी की है। जांच में तैयार घी व उपलब्ध क्रीम की गुणवत्ता सही न पाए जाने पर सैंपल भरकर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि तेल व अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मानकों के अनुसार बिक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.