घाटशिला, अप्रैल 20 -- गालूडीह। गालूडीह थाना क्षेत्र के घीकुली में विवादित जमीन का मापी से पहले नया पेंच लगने के बाद मापी करने पहुंचे सरकारी आमीन लौट गए।बता दें कि विगत कुछ दिनों पहले घीकुली जमीन को लेकर विवाद हुआ था जो गालूडीह थाना पहुंचा था। इसके बाद सरकारी आमीन के मापी में सहमति हुई थी।शौकत कुमार ने प्लोट संख्या 241 और 227 में मापी को लेकर आवेदन किया था।सोमवार को आमीन सुरेश रजक,ग्राम प्रधान पुष्पल मांझी सहित ग्रामीण और दुसरा पक्ष उपस्थित थे। पहले ग्रामीणों का कहना था कि प्लोट संख्या 241 और 227 के साथ प्लोट संख्या 240 सरकारी जमीन है जो घेरा जा रहा है।इसी के एवज में मापी के लिए आमीन पहुंचे थे।जब 241 और 227 की मापी की बात आई तो ग्रामीणों ने सेल डीड की मांग की तभी मापी होगी।इधर आवेदक एक सफेद कागज का लिखित दिखाया जिसमें 1966 में अब्दुल मलीफ ...