घी, लाल मिर्च और हल्दी के सैंपल लिए
हरिद्वार, अगस्त 9 -- कांवड़ मेले के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने दूध, खुली लाल मिर्च और खुली हल्दी के तीन सैंपल जांच के लिए लिए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त और जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय टीम ने शांतिकुंज, भूपतवाला, अपर रोड, हरकी पैड़ी और बिल्केश्वर क्षेत्र में स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने भूपतवाला स्थित एक डेयरी से दूध और शांतिकुंज स्थित एक ढाबे से खुली लाल मिर्च व खुली हल्दी के सैंपल लिए। यह भी पढ़ें- Deogarh News: खाद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.