मैनपुरी, मार्च 17 -- प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत में सभासद पद पर मनोनयन होने के बाद खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया के आवास पर नव नामित सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नगर पंचायत में सभासद नामित होने पर नीलकांत शाक्य, राजू वर्मा व अनिल दिवाकर को जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी। इस मौके पर चेयरमैन यतींद्र जैन ने कहा कि नगर पंचायत में नए सभासदों के शामिल होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी। वहीं जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया ने कहा कि सरकार द्वारा योग्य लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी सभासद जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश जाटव, चंद्रपाल सिंह तोमर, संजीव बघेल,...